{"_id":"61917dbe5cbafb0e021bca7c","slug":"jam-disrupted-the-sunday-holiday-haldwani-news-hld4445502112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे की छुट्टी पर जाम ने डाला खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे की छुट्टी पर जाम ने डाला खलल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में रविवार शाम के समय कई स्थानों पर ऐसा जाम लगा कि पुलिस के सारे प्लान फेल हो गए। कोतवाली से लेकर मंगलपड़ाव, टीपीनगर, सतवाल पेट्रोल पंप के सामने जाम ही जाम दिखाई दिया। भीमताल पुल पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रविवार की छुट्टी पर बाजार निकले लोग जाम के कारण परेशान रहे।
नैनीताल और पहाड़ की तरफ से वाहनों के आने के कारण रविवार की शाम शहर के एसडीएम कोर्ट के सामने, कोतवाली से लेकर मंगलपड़ाव तक वाहनों की कतारें लग गई। कालाढूंगी रोड से डीआईजी कैंप कार्यालय रोड पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। सिंधी चौराहे पर पर एक तरफ के वाहनों को रोकने और निकालने में लंबा जाम लग गया था। इस दौरान कार चालक देर तक जाम में फंस गए थे। चार रोडवेज बसें भी जाम में फंसीं हुई थीं। टीपीनगर क्षेत्र में देवलचौड़ चौराहे से लेकर सतवाल पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आईटीआई रोड भी जाम से अछूता नहीं रहा। हालांकि यातायात की स्थिति अनियंत्रित करने के लिए शहर में सीपीयू और पुलिस को भी लगा दिया गया। पुलिस को सीमा से अधिक वाहनों के आने पर रूट डायवर्जन करना चाहिए था लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ के चलते भी दिन में जाम लगा था। पटेल चौक रोड पर वाहन और ठेले खड़े थे। इसी प्रकार नैनीताल रोड, रामपुर रोड पर जगह जगह वाहनों के काफी संख्या में आने के कारण जाम लग गया।
भीमताल पुल पर सैलानी फंसे
हल्द्वानी। भीमताल पुल पर पर्यटकों के आने के कारण वाहनों की कतारें सलड़ी तक लग गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा और यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने मोर्चा संभाला। एक तरफ से वाहनों को रोककर रानीबाग में लग रहे जाम को नियंत्रित किया। फिर भी पुल से निकलने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस का कहना था कि पहाड़ से पर्यटकों के निकलने के कारण जाम लगा है।
विज्ञापन
कालाढूंगी चौराहा, नवाबीरोड पर भी लगा जाम
हल्द्वानी। नैनीताल रोड, बरेली रोड के अलावा नवाबीरोड, कालाढूंगी चौराहा पर भी जाम लग गया था। पता चला कि मुख्य मार्गों पर जाम लगने के बाद काफी संख्या में वाहन नवाबीरोड से निकलने की कोशिश में फंस गए। इस कारण शहर के अंदरूनी हिस्से में भी जाम लग गया। इधर पहाड़ की तरफ से आ रहे कुछ वाहनों को पुलिस ने पनचक्की तिराहे की तरफ मोड़ दिया। इस कालाढूंगी रोड के लालडांठ रोड, सेंट्रल अस्पताल तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था।
नगर निगम ने भी नहीं हटाया अतिक्रमण
जाम को कम करने के लिए नगर निगम को पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ,सड़क से अतिक्रमण हटाना चाहिए लेकिन कई बार घोषणा हुई लेकिन नगर निगम ने पुटपाथों से कब्जा नहीं हटाया। उल्टे नगर निगम पुटपाथ के फड़ों से वसूली करना शुरू किया। मंगलपड़ाव के अलावा रास्ते में कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क की तरफ रख दिया था। सड़क इस हालात में सिकुड़ गई।