{"_id":"6ca78d5d8a62560ab7d710c10540c9b6","slug":"it-deviates-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई सहमति, नैनीताल रोड से हटेंगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुई सहमति, नैनीताल रोड से हटेंगे मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 24 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर बने कुछ मंदिरों को दूसरी जगह धार्मिक रीति, रिवाजों के साथ स्थापित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंदिरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने को सभी पक्षों की सहमति ले ली गई है।
विज्ञापन
लोनिवि नैनीताल से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया है। इसके अलावा जहां पर संकरे मोड़, तंग चौराहे हैं, उनको चौड़ा भी किया जा रहा है। इससे भी कुछ हद तक दबाव कम हुआ है। इसी के तहत नैनीताल रोड पर मौजूद कुछ मंदिरों को दूसरी जगह स्थापित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत कहते हैं कि इसमें कोतवाली के सामने हनुमान मंदिर, काठगोदाम के पास शिव मंदिर को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। उनका कहना है कि इसके लिए धार्मिक और दूसरे लोगों से बातचीत की। उन्होंने जनहित में सहयोग करने की बात कही है। यह काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन