{"_id":"aaefad96ab1c0813e00db9a3e73239c5","slug":"isolation-ward-for-swine-flu-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के लिए बनेगा आइसोलेशन वार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के लिए बनेगा आइसोलेशन वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में गिरावट के साथ ही स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक की चेतावनी के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के साथ ही स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने राज्य में अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
सभी सीएमओ को निर्देश दिए थे कि स्वाइन फ्लू को लेकर सभी व्यवस्थाएं सरकारी अस्पताल में करा लें। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमस रावत ने बताया कि छह बेड का आइसोलेशन वार्ड सुशीला तिवारी अस्पताल में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
दवा की आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य निदेशालय से आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव को जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिससे लोग जागरूक हो सकें। डा. रावत ने कहा कि पिछले वर्ष राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में ज्यादा केस स्वाइन फ्लू के मिले थे। बाहर से आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
दूसरी ओर बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू में प्रयोग होने वाली दवा टैमी फ्लू है। देहरादून से कुछ दिनों में दवा की आपूर्ति हो जाएगी।