फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to calculate pollution caused by traffic jam in Nainital

Nainital News: नैनीताल में जाम से होने वाले प्रदूषण की गणना करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions to calculate pollution caused by traffic jam in Nainital
नैनीताल। डीएसबी परिसर में बुधवार को गुरुग्राम की इनवायरमेंट सेफ कंपनी के लीड ऑडिटर डॉ. उदय प्रताप ने ग्रीन, एनर्जी और इनवायरमेंट का ऑडिट किया। उन्होंने नैनीताल में जाम से होने वाले प्रदूषण की गणना करने और कार्बन डाइऑक्साइड एमिशन पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑडिट के दौरान लीड ऑडिटर ने परिसर की सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया। डॉ. प्रताप ने बताया कि बीते साल से डीएसबी परिसर में ग्रीन, इनवायरमेंट और एनर्जी के क्षेत्र में सुधार हुआ है। उन्होंने शहर में पेट्रोल की खरीद और उससे होने वाले कार्बन एमिशन पर भी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। डॉ. प्रताप ने बताया कि जिस प्रकार टेक्नोलॉजी से नाइट्रोजन प्रदूषण में 70 फीसदी कमी आई है, उसी तरह कार्बन एमिशन को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार कार्बन एमिशन बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
विज्ञापन

ऑडिटर ने परिसर में पारंपरिक बल्बों को एलईडी बल्बों में बदलने की वर्षवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, परिसर में सेंसर बल्ब लगाने का प्रस्ताव बनाने, विद्युत फिटिंग में वायर और पावर क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की जगह रेन वाटर स्टोरेज के लिए मॉडल फिल्टर लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने स्वाइल टेस्टिंग लैब के लिए एनएबीएल में पंजीकरण कराने की भी सलाह दी। इस मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन ऑडिट के कॉर्डिनेटर प्रो. एसएस बर्गली, एनर्जी ऑडिट की कॉर्डिनेटर प्रो. सीमा पांडे और इनवायरमेंट ऑडिट की कॉर्डिनेटर प्रो. अनीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed