{"_id":"58407b4a4f1c1b0d1ede7f58","slug":"injured-in-crash-rescue-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायलों को बचाने की मॉक ड्रिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायलों को बचाने की मॉक ड्रिल
अमर उजाला ब्यूूराो हल्द्वानी
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल करते पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ नहीं करेगी। पुलिस सहायता करने वाले को नेक व्यक्ति मानेगी। इस संबंध में पुलिस ने सेंट्रल हास्पिटल और श्यामा गार्डन में मॉक ड्रिल कर लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। एसएसपी ने नेक व्यक्ति को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देशन में सेंट्रल हास्पिटल के सामने मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस ने दर्शाया कि दो व्यक्तियों को घायल होने पर एक नेक व्यक्ति उनको अस्पताल पहुंचाता है। अस्पताल प्रबंधन नेक व्यक्ति को परेशान नहीं करता है।
एसएसपी ने इस मौके पर पीलीकोठी निवासी त्रिभुवन जोशी को घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने और मदद करने पर एसएसपी ने नेक व्यक्ति का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ लोकजीत सिंह, थानाध्यक्ष के आर पांडे शिवेंद्र सिंह, कैलाश जोशी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के समय तेज रफ्तार स्कूटी सवार रपटकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। कुछ लोगों ने समझा कि पुलिस स्कूटी सवार के साथ मॉक ड्रिल कर रही है, लेकिन वह सही में घायल हुआ था।