{"_id":"6112c7348ebc3e7ae71d972c","slug":"independence-day-programs-will-be-held-only-under-corona-guidelines-nainital-news-hld434144475","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही होंगे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही होंगे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम
विज्ञापन
डीएम धीराज गर्ब्याल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइड लाईन के अनुसार ही होंगे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह जानकारी 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में दी।
डीएम गर्ब्याल ने कहा कि समस्त सरकारी, ऐतिहासिक भवन 14 और 15 अगस्त को बिजली की रोशनी से जगमग होंगे। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय भवनों आदि में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। डीएम कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 9:30 बजे होगा। सभी कार्यक्रमों में मास्क, सामाजिक दूरी आदि नियमों का पालन करना होगा। सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक ऐतिहासिक स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों, प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रंग रोगन के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एसडीएम के माध्यम से घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोविड वैक्सीनेशन कराने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जो कोविड को हरा चुके हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभागीय टीमों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं को भी जिला एवं तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, ईओ एके वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. धनपत कुमार आदि मौजूद रहे।