फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indecency of women on facebook

फेसबुक पर युवतियों से की अभद्रता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Indecency of women on facebook
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर के पास मंगोली क्षेत्र निवासी कुछ युवतियों को फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज कर धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगोली निवासी युवती का कहना है तीन दिन पूर्व उसे अंजलि नाम की फेसबुक आईडी से रिक्वेस्ट भेजी गई थी। लड़की समझ कर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे मैसेज आने शुरू हो गए। मैसेज में बात की तो दूसरी ओर से अभद्रतापूर्ण बातें शुरू कर दी गईं। इसके साथ ही एडिटिंग से युवती की गंदी फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने की भी बात कही गई। यह बात युवती ने गांव की अपनी अन्य सहेलियों को बताई तो उन्होंने भी इसी तरह की घटना उनके साथ होने की बात कही। इसके बाद युवती शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed