फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the slightest controversy, the life of the young woman, cousin is struggling for life

मामूली विवाद में गई युवती की जान, चचेरा भाई जीवन के लिए कर रहा संघर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the slightest controversy, the life of the young woman, cousin is struggling for life
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। दो भाइयों के परिवार में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट से क्षुब्ध युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके चचेरे भाई ने भी सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया था। बेस अस्पताल में चचेरा भाई भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। अब दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोटाबाग फतेहपुर निवासी लक्ष्मीदत्त सनवाल, शिवदत्त सनवाल और प्रेम बल्लभ तीनों सगे भाई हैं। प्रेम बल्लभ का आरोप है कि छोटे भाई शिवदत्त ने बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे लक्ष्मीदत्त के परिवार के साथ मारपीट की और लक्ष्मी दत्त की बेटी भावना (22) को जहर पिला दिया। भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को भावना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर, शिवदत्त का आरोप है कि उसके खूंटे से बड़े भाई लक्ष्मीदत्त के परिवार के सदस्य ने बैल छोड़ दिया। इसकी शिकायत पर उनका परिवार मारपीट करने लगा। बड़े भाई ने अपनी बेटी को जहर पिला दिया। इसके बाद उसके (शिवदत्त) छोटे बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर खुद जहर खा लिया। उसे भय था कि लड़की की मौत के बाद उसे फंसाया जाएगा। सुसाइड नोट में उसने घटना के लिए अपने ताऊ के परिवार के जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि पिछले साल भी दोनों परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed