फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Kosi dumper collision child deaths

कोसी में डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत

Thu, 25 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 25 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
In Kosi dumper collision child deaths

कोसी नदी में डंपर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए मजदूरों ने चुगान कार्य ठप कर फरार डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई थी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह अज्ञात डंपर चालक ने कोसी नदी के बंजारी गेट पर सड़क किनारे चल रहे तीन वर्षीय दौलत पुत्र ओमपाल सिंह कश्यप निवासी नगरा ओझान जिला बदायूं (बरेली) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 परिजनों का आरोप है घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। जिस कारण डंपर चालक मजदूरों को डरा धमकाकर फरार हो गया। पीरूमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल तहरीर नही दी गई है। तहरीर के बाद फरार चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने फरार डंपर चालक की खोजबीन में अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


 कोसी, दाबका नदी में उपखनिज के लिए डंपर, टैक्टर-ट्रॉली चालकों में होड़ रहती है। वहीं कई वाहन गेट कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण भी नदियों में प्रवेश कर जाते है। ऐसे में जब अधिकारी छापा मारने जाते हैं तो उन्हें दनदनाते हुए वाहनों को दौड़ाना पड़ता है। जिससे सड़क किनारे चल रहे कई मजदूर चोटिल हो जाते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed