फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Immense career opportunities in AI and data science

Nainital News: एआई और डाटा साइंस में कॅरिअर की अपार संभावनाएं

Fri, 13 Oct 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Immense career opportunities in AI and data science
एमबीपीजी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित कार्यशाला से पूर्व अपनी प्रस्तुती देते मशहू
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस विषय पर कार्यशाला हुई। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीडी सूंठा और प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वक्ता गोविंद गुप्ता (डांटा साइंटिस्ट) ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंट और डांटा साइंस की ऑनलाइन वेबसाइट या प्लेटफार्म से छह माह या एक वर्ष के सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर लें तो छह से आठ लाख रुपये आमदनी की नौकरी आसानी से पा सकते हैं। उन्होंने डांटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रहीं कंपनियों के जॉब प्रोफाइल की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के बारे में बताया।
विज्ञापन


प्रो. सूंठा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खूबियां और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का प्रयोग सार्थक कार्य में किया जाए तो व्यक्तिगत और राष्ट्रहित में उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. एनएस बनकटी ने बताया कि 22 अक्तूबर को इस विषय पर छात्रवृत्ति परीक्षा होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा जोशी ने किया। इस अवसर पर डाॅ. संजय कुमार, डॉ. गोविंद बोरा, डॉ. अमित सचदेव, डॉ. सुरेंद्र धपोला, डॉ. अंजू बिष्ट, डॉ. शैलजा जोशी, डॉ. कमला पंत, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. आशा तिवारी, डॉ. नरेंद्र सिजवाली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed