{"_id":"695c2d0cabcdc53f100d823c","slug":"if-the-efforts-pay-off-the-journey-to-bhimtal-will-become-easier-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-121632-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कवायद रंग लाई तो भीमताल की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कवायद रंग लाई तो भीमताल की राह होगी आसान
Tue, 06 Jan 2026 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। शासन ने सड़ियाताल-सातताल मार्ग निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पहले चरण में 15 किलोमीटर मार्ग के सर्वे आदि कार्यों के लिए 56 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। मार्ग बनने के बाद हजारों की आबादी को भीमताल के लिए वाया भवाली अथवा रानीबाग से नहीं जाना पड़ेगा।
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट से लगे दस से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीण सड़ियाताल से सातताल तक लगभग 15 किमी मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं। विकासखंड कार्यालय और विकास भवन कार्यालय भीमताल होने के कारण विभिन्न कार्य के लिए उन्हें वाया भवाली तथा रानीबाग होते हुए जाना पड़ता था। सड़ियाताल के ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, नंदा बल्लभ पांडे आदि की ओर से विभिन्न स्तर पर पत्राचार किया गया। ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत का कहना है कि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या आदि के प्रयासों से इस मार्ग के बनने की उम्मीद जगी है। शासन ने मार्ग के सर्वे आदि लिए 56 लाख रुपये की स्वीकृति की है। मार्ग के बनने से बाद इलाका सड़ियाताल-सातताल से जुड़ जाएगा। क्षेत्र के लोगों को 10 से 15 किलोमीटर का लाभ होगा।
5000 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी
मार्ग बनने से ज्योलीकोट, सड़ियाताल, चोपड़ा, गांजा, भल्यूटी, बल्दियाखान, पटवाडांगर, देवीधुरा, नैना गांव, वीरभट्टी, गेठिया गांव में रहने वाले 5000 से अधिक की आबादी लाभांवित होगी। इस नए मार्ग के निर्माण के बाद मार्ग के पास दुकान, गेस्ट हाउस, होम स्टे के रूप में स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सड़ियाताल-सातताल मार्ग के लिए प्रथम चरण में विभाग को 56 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। शीघ्र ही मार्ग का सर्वे, चिह्नीकरण, वन विभाग की अनापत्ति आदि के कार्य किए जाएंगे। दूसरे व तीसरे चरण में पूर्ण कटिंग, सुरक्षा दीवार, पुल और डामरीकरण आदि कार्य किया जाएगा।
-रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि