{"_id":"6a5bdcbdc304e523b809b85d","slug":"icar-foundation-day-celebrated-nainital-news-c-8-hld1010-802335-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आईसीएआर का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आईसीएआर का स्थापना दिवस मनाया
Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का कार्यक्रम देखा गया। समारोह में केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट शामिल रहे। डॉ. एमएल जाट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आईसीएआर की प्रमुख उपलब्धियों, वर्तमान और कृषि अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी आधारित कृषि विकास को गति देने के लिए भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं से अवगत कराया। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर की ओर से कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के विकास में अनुसंधान और नवाचार की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में आईसीएआर की ओर से ओवाक्वा नामक प्रेरित प्रजनन एजेंट का आधिकारिक विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन