फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I am harassing female soldier husband

महिला सिपाही को प्रताड़ित कर रहा पति

Tue, 19 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन

अदालत में तैनात महिला सिपाही को उसके पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला कोतवाली थाने में पहुंचा है। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में सिपाही को बुलाकर काउंसलिंग करायी जाएगी।

विज्ञापन


महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सिपाही पति शराब पीकर पीटता है। पत्नी का वेतन भी नशे में उड़ा देता है। पति के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं की गई तो इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के कांडा की रहने वाली महिला सिपाही हल्द्वानी कोर्ट में तैनात है।  महिला सिपाही का पति लालकुआं थाने में नियुक्त है। दोनों मल्ला गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिला सिपाही का दो साल का बेटा भी है। रविवार को महिला सिपाही के पिता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को लिखित जानकारी दी कि दामाद शराब पीकर बेटी को प्रताड़ित करता है।

 छुट्टियों में जब उसकी बेटी मायके गई थी तो अपनी मां को आप बीती सुनाई। इस मामले को लेकर उसकी बेटी मानसिक रूप से व्यथित है। पति अपने वेतन के अलावा पत्नी का भी वेतन नशे में उड़ा देता है।


उसकी बेटी ऐसी हालत में कोई कदम उठा सकती है। कोतवाल आर एस मेहता ने बताया कि इस मामले में महिला सिपाही के पति को बुलाकर समझाया जाएगा। यदि रास्ते पर नहीं आते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed