{"_id":"41fbb4f113e156448ad01c0efd8b8b8c","slug":"hotels-are-busy-blowing-opening-party-cm-bcda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों के उद्घाटन कर दावत उड़ाने में व्यस्त हैं सीएम : बचदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों के उद्घाटन कर दावत उड़ाने में व्यस्त हैं सीएम : बचदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने राज्य आंदोलनकारी और उपपा नेता प्रभात ध्यानी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। बोले, पूरी सरकार माफिया के इशारों पर चल रही है।
विज्ञापन
बची रावत ध्यानी की कुशलक्षेम जानने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रभात ध्यानी राज्य आंदोलनकारी हैं। उनकी छवि आंदोलनकारी नेता की है। इसके बावजूद माफिया ने जानलेवा हमला किया। यह हमला लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 18वीं सदी के डाकूराज से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस का वास्तविक चेहरा बेनकाब हो चुका है। जनता सड़कों पर है और प्रदेश के मुखिया होटलों के उद्घाटन करने एवं दावतें उड़ाने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले आपस में बांट लिए हैं। अपनी पसंद के लोगों को शराब बार लाइसेंस, खनन के पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं। इन जिलों में वैध और अवैध सभी काम धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस दौरान प्रकाश रावत, नीरज पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन