{"_id":"656e2ba36e7fa60ac4061406","slug":"hoteliers-house-burnt-due-to-fireplace-fire-nainital-news-c-238-1-shld1020-1338-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Fire: एक होटल कारोबारी के घर में लगी आग, घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका दमकल वाहन, लकड़ी का था मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Fire: एक होटल कारोबारी के घर में लगी आग, घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका दमकल वाहन, लकड़ी का था मकान
Tue, 05 Dec 2023 12:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:47 PM IST
सार
नैनीताल में एक होटल व्यवसायी के घर में आग लग गई। दमकल वाहन और पाइप न पहुंचने से लोगों ने बाल्टियों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पर आग विकराल होने से मकान के दो कमरे और उसमें रखा सामान जलकर राख गया।
विज्ञापन
नैनीताल के कमलासन कंपाउंड में घर में लगी आग
विस्तार
नगर के कमलासन कंपाउड क्षेत्र में सोमवार शाम नैनीताल एक होटल व्यवसायी के घर में आग लग गई। दमकल वाहन और पाइप न पहुंचने से लोगों ने बाल्टियों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पर आग विकराल होने से मकान के दो कमरे और उसमें रखा सामान जलकर राख गया। अंगेठी से आग लगने की आशंका है।
सोमवार शाम तल्लीताल थाना क्षेत्र स्थित कमलासन कंपाउंड निवासी होटल कारोबारी सुब्रत साह के घर में अचानक आग लग गई। मकान लकड़ी का होने के कारण आग तेजी से चारों ओर फैल गई। आग के विकरात होते ही घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। भवन स्वामी ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची लेकिन घर सड़क से काफी दूर होने के कारण पानी का पाइप भी वहां तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में घर और आसपास के लोगों ने बाल्टियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लोगों ने कमरों में रखा सामान किसी तरह बाहर निकाला। धीरे-धीरे अग्निकांड की लपटें पड़ोस के घर तक पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। सूचना मिलने के बाद तल्लीताल के एसओ रमेश चंद्र बोहरा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भवन स्वामी सुब्रत साह ने बताया कि उनके घर में पैनलिंग का कार्य चल रहा था। घर में अंगेठी में आग जलाई थी। आशंका है कि इसी अंगेठी की आग के कारण हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
अफरातफरी में महिला चोटिल
कमलासन कंपाउंड के स्वामी और परिवार के लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे कि तभी भागदौड़ में एक महिला गिरकर चोटिल हो गई। आननफानन में चोटिल महिला को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉ. हिमांशु सरन ने बताया कि घायल महिला डॉ. बेला साह को अंदरूनी चोट होने के चलते भर्ती कर लिया गया है।
नैनीताल के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कमलासन कंपाउंड में स्थित आवासीय भवन में अंगेठी में सुलग रही आग अग्निकांड का कारण रही है। चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।