फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel and resort businessmen will clean the highway

Nainital News: हाईवे पर सफाई कराएंगे होटल, रिजॉर्ट कारोबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hotel and resort businessmen will clean the highway
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकुली जोन में संचालक अपने होटल, रिजॉर्ट के सामने हाईवे पर साफ-सफाई कराएंगे। हाईवे पर कूड़ा न फेंका जाए, इसके लिए पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय सभागार में निदेशक डॉ. साकेत बडोला की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन और वेस्ट वॉरियर संस्था पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ढिकुली क्षेत्र में हाईवे किनारे जंगल में लगातार फैलते कूड़े को लेकर मंथन किया गया। ढिकुली के ग्रामीणों को जागरूक करने पर विचार किया गया और पर्यटकों के वाहनों से फेंके जाने वाले कूड़े निस्तारण पर भी विमर्श। बैठक में होटल एसोसिएशन ने अपने-अपने रिजॉर्ट और होटल के सामने हाईवे पर 50 मीटर तक साफ-सफाई कराने और पौधे लगाने पर सहमति दी।वेस्ट वॉरियर संस्था ने ढिकुली के ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी लेते हुए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, सीटीआर के पंकज मंदौलिया, मोहित राठौर, ईको टूरिज्म रेंजर ललित आर्य के अलावा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान, परमजीत अग्रवाल, मोहित डंगवाल, विकास जिंदल, अनिरुद्ध लखोटिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, जयप्रकाश जोशी, प्रेम मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed