फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hospital is asking for water for dialysis in scorching heat in haldwani

Haldwani: खून की सफाई के लिए पानी का इंतजाम अधूरा... तरसे लोग, जानिए पूरा मामला

Mon, 17 Jun 2024 02:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

हल्द्वानी बेस अस्पताल आने वाले मरीजों को इन दिनों बीमारी के साथ पानी के संकट से भी लड़ना पड़ रहा है। खासकर डायलिसिस सेंटर में आने वाले मरीजों को पेयजल संकट के चलते इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Hospital is asking for water for dialysis in scorching heat in haldwani
हल्द्वानी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी बेस अस्पताल आने वाले मरीजों को इन दिनों बीमारी के साथ पानी के संकट से भी लड़ना पड़ रहा है। खासकर डायलिसिस सेंटर में आने वाले मरीजों को पेयजल संकट के चलते इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी बेस अस्पताल में पांच टैंकर पानी मंगवाना पड़ा। इसके बाद मरीजों की डायलिसिस प्रक्रिया पूरी हो सकी।

विज्ञापन

बेस अस्पताल में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। बेस अस्पताल में रविवार सुबह एक घंटा पानी आया जो पर्याप्त नहीं था। गौरतलब है कि डायलिसिस मरीजों को हफ्ते में दो दिन इलाज के लिए बेस अस्पताल आना पड़ता है। करीब 200 मरीज यहां रोजाना पहुंचते हैं। रविवार तड़के चार बजे से मरीजों की डायलिसिस शुरू हुई। प्रत्येक शिफ्ट में 20 से 25 मरीजों का इलाज हुआ। पेयजल संकट से डायलिसिस मरीजों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। डायलिसिस केंद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में पानी की समस्या बनी हुई है। इससे मरीजों के इलाज में देर हो रही है। रविवार को दो प्राइवेट और तीन सरकारी टैंकर मंगवाकर मरीजों का इलाज हो सका।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Jageshwar Dham: जागेश्वर धाम पहुंचीं मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती, बाबा जागनाथ के दर्शन किए

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्य के चलते अस्पताल का मुख्य गेट रहा बंद
अतिक्रमण की जद में आ रहे बेस अस्पताल के कुछ हिस्से में तोड़फोड़ का कार्य जारी है। रविवार को बेस अस्पताल का शौचालय तोड़ा गया। इस कारण अस्पताल का मुख्य गेट बंद रहा। पेयजल टैंकर के लिए तीसरे नंबर गेट से अंदर जाने के लिए रास्ता मिला।

एसटीएच की सीटी स्कैन मशीन खराब
सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की सीटी स्कैन मशीन दो दिन से खराब चल रही है। इस कारण मरीजों को आज दिक्कत होना तय है। एसटीएच में औसतन 70 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। सोमवार को अस्पताल में 1700 से अधिक ओपीडी होती है। सीटी स्कैन मशीन ठीक नहीं होने के कारण जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि तकनीशियन मशीन ठीक करने में लगे हैं। जल्द मशीन ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed