फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hope to get rid of the problem of authority

Nainital News: प्राधिकरण की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद

Sat, 06 Jun 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hope to get rid of the problem of authority
भीमताल(नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से परेशान लोगों को राहत देने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की घोषणा की है। यह कमेटी स्थानीय लोगों को प्राधिकरण में लाभ दिलाने पर विचार करेगी।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लंबे समय से प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से नक्शा पास कराने में छूट की मांग की थी। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद लोगों को मकान बनाने में छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, रामगढ़ में उपतहसील खोलने की घोषणा से नैनीताल तहसील जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed