{"_id":"65e0dec210055cd62a0fe816","slug":"holi-will-be-full-of-organic-herbal-colours-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-102889-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होली में रहेगी ऑर्गेनिक हर्बल रंगों की धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होली में रहेगी ऑर्गेनिक हर्बल रंगों की धमक
Fri, 01 Mar 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रंगों का पर्व होली इस बार केमिकल युक्त रंगों से नहीं बल्कि ऑर्गेनिक हर्बल रंगों से मनाया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े महिला समूहों की ओर से ऑर्गेनिक हर्बल रंगों को तैयार किया जा रहा है। घरों में तैयार रंग मार्केट में बेचकर महिलाएं अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर सकेंगी।
जिले में 14 महिला समूहों की ओर से ऑर्गेनिक हर्बल रंग बनाए जा रहे हैं। महिला समूहों की ओर से चुकंदर, पालक, कच्ची हल्दी, गाजर और फूड कलर से ऑर्गेनिक हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं। इसमें अबीर, गुलाल शामिल हैं। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों की ओर से बिना केमिकल ऑर्गेनिक हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं। कहा कि हर्बल रंगों की बाजार में मांग होने से इसे अधिक मात्रा में तैयार किया जा रहा है। कहा कि 10 रुपये से 200 रुपये तक के पैकेट बनाकर बाजार में व्यापारियों को बेचे जाएंगे। सरस बाजार और आउटलेट में स्टॉल लगाकर रंग की ब्रिकी की जाएगी। कहा कि हर्बल रंगों से चेहरे पर किसी तरह के साइड इफेक्ट की समस्या भी नहीं रहती है।