{"_id":"6afa12a8cb11bc5fc1009306","slug":"himanshu-rawat-appointed-as-district-security-chief-nainital-news-c-418-1-ntl1004-11880-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हिमांशु रावत बने जिला सुरक्षा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हिमांशु रावत बने जिला सुरक्षा प्रमुख
Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रामनगर में हुई। इसमें विहिप उत्तराखंड प्रांत के सहमंत्री जगदीश पांडे और पिथौरागढ़ के जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाल मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जगदीश पांडे ने बताया कि बैठक में लव जिहाद, गोरक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा और हित चिंतक अभियान पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की ओर से हिमांशु रावत को जिला सुरक्षा प्रमुख, राजकुमार को रामनगर प्रखंड सह संयोजक और अनिल भारतीय को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
