फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Higher education

प्रदेश में उच्चशिक्षा की स्थिति आईसीयू जैसी

Sun, 16 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 16 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Higher education
गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

हल्द्वानी। प्रदेश के उच्चशिक्षा डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में उच्चशिक्षा की मौजूदा हालत आईसीयू पर जैसी है। शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उच्चशिक्षा की बेहतरी के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किए। इसकी वजह से वर्तमान में उच्चशिक्षा पटरी पर नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्चशिक्षा की अनदेखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 47 डिग्री कालेज प्राचार्य विहीन हैं तथा 20 से अधिक महाविद्यालयों के पास अपना भवन ही नहीं है।  

विज्ञापन


महाविद्यालयों में वंदेमातरम कराए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा कि वंदेमातरम हमारी आजादी का उद्घोष रहा है। साथ ही यह राष्ट्रीय गीत है। क्या किसी राष्ट्रीय गीत को महाविद्यालय में कराया जाना अपराध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि महाविद्यालयों में राष्ट्रगान के साथ -साथ राष्ट्रीय गीत भी हो।
विज्ञापन


वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत के माध्यम से महाविद्यालयों के छात्रों में देश प्रेम के प्रति जज्बा पैदा करना है। अगर किसी कालेज में पाक जिंदाबाद के नारे लगने की शिकायत मिली तो संबंधित कालेज के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में पठन - पाठन से लेकर छात्रसंघ चुनाव समय पर हों, इस पर सरकार पूरा ध्यान देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि सहकारिता चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही होंगे। उनका कुमाऊं दौरे पर आना एक संयोग है। कांग्रेस के चाहें हरीश रावत हों या फिर किशोर उपाध्याय अभी तक विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के सदमे से उबर नहीं पाएं हैं। इसी वजह से ये नेता भाजपा पर सहकारिता चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed