फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High court acquitted 16 sub-advocates

हाइकोर्ट को मिले 16 उप महाधिवक्ता 

Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
High court acquitted 16 sub-advocates
वकील - फोटो : demo pics

राज्यपाल की अनुमति के बाद सरकार ने 26 मई को अधिसूचना जारी कर हाइकोर्ट में सरकार की ओर से पैरवी के लिए मोहन चंद्र पांडे, जगदीश प्रसाद जोशी और बालादत्त उपाध्याय को अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने 16 उप महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं, जिनमें बिंदेश कुमार गुप्ता, मोहन चंद्र तिवारी, ममता बिष्ट, हर्षमणि रतूड़ी, संदीप टंडन, सुभाष त्यागी, कौस्तुबानंद जोशी, अमित भट्ट, विनोद कुमार जैमिनी, पंकज पुरोहित, सुधीर कुमार चौधरी, शैलेंद्र सिंह चौहान, सुनील खेड़ा, तेज सिंह बिष्ट, नाथी सिंह पुंडीर व विनोद कुमार नौटियाल शामिल है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने अनिल कुमार जोशी, योगेश कुमार पांडे व चंद्र शेखर रावत को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता तथा गजेंद्र सिंह संधू को शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रेम सिंह बोहरा, शेर सिंह अधिकारी, टेकचंद्र अग्रवाल, जगजीत सिंह विर्क व प्रतिरूप पांडे को सहायक शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता के पद पर अभी कोई नया नाम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य स्थायी अधिवक्ता के साथ स्टैंडिंग काउंसिल व ब्रिफ होल्डर की सूची सोमवार तक आने की संभावना है।


यह सूची जारी होने के बाद हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सरकारी पद मिलने वाले सभी 28 लोगों को बधाई दी। बता दें कि बीते दिनों सरकार ने अधिसूचना जारी कर पूर्व में कार्य कर रहे 36 सरकारी अधिवक्ता को पद से हटा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed