फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High command was aware of the strength

हाईकमान को कराया ताकत का अहसास

Thu, 05 Jan 2017 01:26 AM IST
कैलाश्ा पाठक
कैलाश्ा पाठक Updated Thu, 05 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
High command was aware of the strength
कांग्रेस - फोटो : file photo

लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रहे किरन डालाकोटी और संध्या डालाकोटी ने जन आशीष महापंचायत के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। महापंचायत में आशा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटी, लेकिन वह लालकुआं विधानसभा में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहे। एक तरह से यह शो कांग्रेस को भी आइना दिखाने के समान ही रहा।

विज्ञापन


गोरा पड़ाव (तीनपानी) में आयोजित की गई महापंचायत में लालकुआं, बिंदुखत्ता से भी लोगों की भागीदारी रही लेकिन अधिक लोग गौलापार, नंधौर वैली, बरेली रोड, तल्ली हल्द्वानी, गौजाजाली, मंडी, तीन पानी, मोटाहल्दू आदि जगहों से पहुंचे थे।
विज्ञापन


महापंचायत में तीन हजार कुर्सियां लगाए जाने की बातें समर्थकों द्वारा कही जा रही थी। करीब एक हजार लोग पहुंचे थे। मंच से स्वयं किरन डालाकोटी ने इस बात को स्वीकार किया कि जन आशीष महापंचायत में आशा के अनुरूप लोग नहीं पहुंचे। कहा कि जल्द ही निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेकर इससे बड़ी महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत स्थल पर लगाए गए पोस्टर में परिवर्तन से विजय की ओर, नई सोच युवा के साथ स्लोगन के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री हरीश रावत,  विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, डॉ. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के फोटो लगाए गए थे।


मंच से किरन डालाकोटी और संध्या डालाकोटी कांग्रेस पार्टी से जुड़े व्यक्ति को ही टिकट देने की बात जरूर कह रहे थे लेकिन महापंचायत के बहाने उन्होंने हाईकमान को यह जताने का प्रयास किया कि वह भी मजबूत दावेदारों में हैं। पोस्टर के जरिए भी अहसास कराया गया कि वह हरीश रावत के साथ ही यशपाल आर्य और प्रकाश जोशी के भी करीबी हैं।

पीडीएफ कोटे के मंत्री हरीश दुर्गापाल को लेकर कांग्रेसी नेता ने साफ कर दिया कि मंत्री को कांग्रेस से टिकट देने पर पार्टी को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed