{"_id":"67ae57519e30998dfa09cc7d","slug":"heera-singhs-pair-of-bulls-became-champion-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106760-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हीरा सिंह के बैलों की जोड़ी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हीरा सिंह के बैलों की जोड़ी बनी चैंपियन
Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत कालाखेत में पशुपालन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 55 पशुओं के साथ पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सिंह बिष्ट और खीम सिंह नेगी ने किया।
प्रदर्शनी में हीरा सिंह के बैल की जोड़ी को चैंपियन घोषित किया गया। साथ ही कमला देवी की गाय प्रथम, कुंती देवी की गाय द्वितीय और हीरा सिंह की गाय तृतीय रहीं। प्रदर्शनी में शामिल अन्य प्रतिभागी पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पशुपालन विभाग की ओर से सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गईं। वहां वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आयुष सिंह, डॉ लीलेंदर जोशी, डॉ नितिन बिष्ट, डॉ पवन मेलकानी, कैलाश खुल्बे, भैरव पांडे, किशोरी लाल, मनोज कांडपाल, जीवन गौरव, योगेश भरत आदि थे। संवाद