Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain stopped boating in Naini lake

Nainital News: तेज बारिश में नैनीझील में नौकायन रुकवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain stopped boating in Naini lake
नैनीताल। भारी बारिश के बीच नैनीताल में नौका चालक बोटिंग कराकर पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार को तेज बारिश के बावजूद नौका चालक नैनीझील में नियमों का उल्लंघन कर नौकायन कराते देखे गए। सूचना पर एसडीएम नवाजिश खलिक के आदेश पर नौकायन रुकवाया गया।
विज्ञापन

नैनीताल में मौसम खराब बना हुआ है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार दिन में जारी रही। भारी बारिश से मॉल रोड व बाजारों में रौनक कम थी लेकिन नैनीझील में नौकायन जारी रहा। बोट स्टैंड पर नौका चालक पर्यटकों को सुरक्षित नौकायन का हवाला देते हुए बोटिंग कराते देखे गए। नौका चालकों ने भीगने के डर से नाव की गद्दियां हटाकर उसमें पर्यटकों को बैठाया था। नौका चालकों ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी थी। पर्यटक पॉलीथिन की बरसाती पहनकर नौकायन कर रहे थे। इनमें छोटे बच्चों शामिल थे। सूचना पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने पालिका अधिकारियों को फोन कर नौकायन रुकवाया। उन्हें निर्देश दिए गए कि भारी बरसात में नौकायन न किया जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed