{"_id":"666a3219b645104d8d047064","slug":"he-was-selling-hashish-from-a-clothes-shop-police-arrested-him-with-764-grams-of-hashish-haldwani-news-c-8-1-hld1023-374287-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कपड़े की दुकान से बेच रहा था चरस, पुलिस ने 764 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कपड़े की दुकान से बेच रहा था चरस, पुलिस ने 764 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
Thu, 13 Jun 2024 05:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मटरगली में कपड़े की दुकान में काम करने वाला एक युवक दुकान से ही चरस बेच रहा था। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर युवक को 764 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 31550 रुपये भी बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी दुकान मालिक मौके से फरार है।
गांधीनगर निवासी नरेश पासवान की मटरगली में एंजल कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। पुलिस और एसओजी को जांच के दौरान पता चला कि कपड़ों के व्यापार की आड़ में आरोपी चरस का कारोबार कर रहा है। मंगलपड़ाव पुलिस और एसओजी ने बुधवार को दुकान में छापा मारा। दुकान के बाहर से पुलिस ने दुकान में ही काम करने वाले गांधीनगर निवासी कालू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टीम ने दुकान के बाहर शेरवानी और कोट के स्टैंड के पीछे रखे बैग से 764 ग्राम चरस और 31,550 रुपये बरामद किए। उसने पुलिस को बताया कि चरस उसे नरेश लाकर देता था, जिसे वह छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बेच देता था। टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर आदि थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।