फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Has joined the race for development in six key states: Uttarakhand CM

विकास की दौड़ में छह प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड: सीएम

Wed, 12 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Wed, 12 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Has joined the race for development in six key states: Uttarakhand CM
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड देश के उन छह  राज्यों में शामिल हो गया है जो विकास में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि  दो साल पहले प्रदेश की कृषि विकास दर 3 फीसदी थी जो आज बढ़कर 5.5 फीसदी  हो गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में उत्तराखंड की वार्षिक विकास दर 13  फीसदी है जो वर्ष 2017 तक 18 फीसदी पहुंच जाएगी। वर्ष 2014 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 84 हजार थी जो अब बढ़कर 1.73 लाख हो गई है, जो देश की प्रति व्यक्ति आय की लगभग दो गुनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार हर संभव कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री रावत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में इस साल एक हजार  किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2017 तक प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक प्रदेश में लगभग ढाई लाख लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में समाज कल्याण  विभाग से पेंशन प्राप्त करने वालों की संख्या 1 लाख 84 हजार थी जो अब बढ़कर 7 लाख 13  हजार हो गई है। इस वर्ष 15 लाख लोगों ने चार धाम यात्रा की है जबकि 2018 यह आंकड़ा 30 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सक्रिय स्वयं सहायता  समूहों को 25 हजार रुपए सीड मनी के रूप में दिए जाएंगे साथ ही महिला स्वयं  सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन के लिए जिलाधिकारियों द्वारा  साप्ताहिक हाट बाजारों का आयोजन किया जाएगा। ताकि ग्रामीण महिलाओं द्वारा  उत्पादित सामान को बाजार मिल सके।

पहाड़ी क्षेत्रों में ईको  टूरिज्म, हस्तशिल्प, जैविक खेती, फल, दालें आदि उत्पादन कर  पलायन को रोकने के लिए भी काम किया जा रहा है। मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण के साथ-साथ जन आवास योजना के तहत 35 हजार गरीबों को मकान आवंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए समावेशी विकास करना होगा।

झोड़ा गाया और ढोलक भी बजाई

मुख्यमंत्री हरीश रावत का काफिला जैसे ही तल्लीताल पहुंचा तो सीएम अपनी कार से उतर गए। यहां कई लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम माल रोड में लोगों से मिलते हुए पैदल मल्लीताल  पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने रामलीला की झांकी और दुर्गा माता के डोले में भी शिरकत कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने झांकी में शामिल कलाकारों के साथ झोड़ा गाया और ढोलक भी बजाई।

बाइक पर नैनीताल क्लब पहुंचे सीएम

माल रोड में पैदल भ्रमण और जनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत मल्लीताल में स्टेट बैंक के समीप से बाइक पर सवार होकर नैनीताल क्लब तक पहुंचे। बाइक पर सवार होकर उन्होंने यह कहते हुए हेलमेट पहनी कि कहीं पत्रकार यह न कहें कि सीएम तो बगैर हेलमेट पहने बाइक की सवारी कर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ मंडलायुक्त डी सेंथिल पांडियन, डीआईजी अजय रौतेला, डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम बंदना सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

सैलानियों ने सेल्फी ली, सीएम ने हाल पूछा

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर यहां पहुंचे सैलानी भी गदगद हो उठे। माल रोड में भ्रमण कर रहे कई सैलानियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ सेल्फी ली। इस दौरान सीएम ने सैलानियों से यहां पहुंचने में हुई दिक्कतों की जानकारी ली और यह भी पूछा कि वह नैनीताल पहुंचकर कैसा महसूस कर रहे हैं।


अधिकांश सैलानियों ने कहा कि नैनीताल उन्हें खूब पसंद आता है। सीएम ने सैलानियों को भविष्य में और अधिक बेहतर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed