फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haridwar wins state-level Kabaddi tournament.

Nainital News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार विजेता

Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haridwar wins state-level Kabaddi tournament.
कालाढूंगी। कृष्णा लर्निंग एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम विजेता रही। रविवार को पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार ने टिहरी को 34-15 से और दूसरे सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 28-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊधमसिंह नगर को 55-30 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को विधायक बंशीधर भगत, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल और जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल ने सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मनमोहन सिंह बसेड़ा, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मेजर सिंह, उपसचिव परमवीर सिंह, नैनीताल कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुंदन बसेड़ा, कृष्णा लर्निंग एकेडमी के प्रबंधक विनोद जोशी, विक्रम जंतवाल, राजेश बिष्ट, मोहन खोलिया, नितिन पडालिया, सूरज सैनी, शुभम नेगी, दीपक बुढ़लाकोटी, मयंक मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed