फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hanuman Ansh: The chapter of Kainchi will unfold in the next episode

हनुमान अंश: अगली कड़ी में खुलेगा कैची का अध्याय, बाबा की नैनीताल यात्रा को बड़े पर्दे पर देखने की बढ़ी उम्मीद

Sun, 06 Sep 2026 01:24 PM IST
गायत्री जोशी गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 06 Sep 2026 01:24 PM IST
सार

बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश की अप्रत्याशित सफलता के बाद इसके दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि फिल्म के पार्ट-2 में बाबा के जीवन से जुड़े कैची धाम सहित अन्य महत्वपूर्ण अध्यायों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Hanuman Ansh: The chapter of Kainchi will unfold in the next episode
हनुमान अंश-नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बाबा नीब करौरी की आध्यात्मिक यात्रा पर बनी कम बजट की फिल्म हनुमान अंश की अप्रत्याशित सफलता के बाद अब इसकी अगली कड़ी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। निर्देशक डाॅ. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का पार्ट टू बनाने की घोषणा भी कर दी है। इसे लेकर उनके कई पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर सुने जा सकते हैं। अगली कड़ी में बाबा के जीवन के आगे के महत्वपूर्ण अध्यायों को कहानी का हिस्सा बनाए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

बाबा के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय कैची से जुड़ा रहा है और उनकी आध्यात्मिक पहचान में इस धाम की केंद्रीय भूमिका है। कहानी का अगला अध्याय नैनीताल से जुड़ने की संभावना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीब करौरी बाबा और कैची धाम का रिश्ता केवल एक आश्रम तक सीमित नहीं है। नैनीताल जिले में बाबा के चार धाम हैं जिनमें कैचीधाम विश्वविख्यात है। इसके अलावा तीन काकड़ी घाट, हनुमान गढ़ी और भूमियाधार हैं।

विज्ञापन

उपलब्ध जीवनी स्रोतों के अनुसार, बाबा 1960 के दशक की शुरुआत में कैची पहुंचे थे और वर्ष 1964 में यहां हनुमान मंदिर और आश्रम की स्थापना हुई। जीवन के अंतिम वर्षों में कैची उनका प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र रहा। यदि पार्ट-2 में उनके जीवन के आगे के अध्यायों को विस्तार दिया जाता है तो कैची धाम स्वाभाविक रूप से कहानी का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लागत से 50 गुना से ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी हनुमान अंश

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से वापसी की, वह फिल्म उद्योग जगत के लिए भी हैरान करने वाली है। करीब दो करोड़ रुपये के आसपास के बजट में बनी फिल्म शुरुआत में सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई। पहले सप्ताह में इसके शो और स्क्रीन घटकर करीब 25 तक रह गए थे। इसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ ने तस्वीर बदल दी। चौथे सप्ताह में फिल्म करीब 1,200 स्क्रीन्स तक पहुंच गई। अलग-अलग उद्योग स्रोतों में फिल्म की कमाई के आंकड़े अलग हैं, लेकिन सितंबर की शुरुआत तक यह कई गुना मुनाफे वाली बड़ी सरप्राइज हिट बन चुकी थी। चार सितंबर तक फिल्म अपनी लागत का 50 गुना से ज्यादा लगभग 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। कांतारा, कश्मीर फाइल्स, प्रेमुलु और लव टुडे जैसी बेहद सफल फिल्मों के क्लब में शामिल हो चुकी है जिनकी अपनी लागत से 20 से 25 गुना तक कमाई हुई।

तकनीशियन ने जीवंत कर दिया किरदार

फिल्म की सबसे रोचक कहानी इसके मुख्य किरदार की कास्टिंग से जुड़ी है। नीब करौरी बाबा का किरदार निभाने के लिए चुना गया अभिनेता अचानक बीमार पड़ गया। उस समय सेट तैयार था, बड़ी संख्या में कलाकार और तकनीशियन मौजूद थे और शूटिंग रोकना आसान नहीं था। निर्देशक ने फिल्म के ही सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर शोभिनव सत्या से स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। पांच घंटे टेस्ट के बाद निर्देशक को लगा कि शोभिनव में किरदार के लिए उपयुक्त हैं और वे मुख्य अभिनेता बन गए। शोभिनव फिल्म नीब करौरी बाबा की भूमिका के लिए खूब चर्चा में हैं। निर्देशक के मुताबिक फिल्म निर्माण के दौरान सेट पर गाली-गलौज, शराब पीने, झगड़े और बहस की अनुमति नहीं थी। केवल शाकाहारी भोजन रखा गया और हर दिन शूटिंग की शुरुआत और अंत हनुमान चालीसा के पाठ से किया जाता था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed