फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's lotus century in Cooch Behar Trophy

कूच बिहार ट्राफी में हल्द्वानी के कमल का शतक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's lotus century in Cooch Behar Trophy
हल्द्वानी, कूच विहार ट्राफी में शतक बनाने वाले हल्द्वानी गौलापार के कमल कन्याल। अमर उजाला
हल्द्वानी। उड़ीसा में चल रही कूच बिहार ट्राफी में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम से खेल रहे हल्द्वानी, गौलापार के कमल कन्याल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। इस मैच में उत्तराखंड ने उड़ीसा को 198 रन से हराकर अपनी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कमल कन्याल ने 136 गेंदों में 170 रन और गौरव ने 77 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान अखिल रावत ने 2 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की और उड़ीसा को 404 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उड़ीसा की टीम सभी विकेट खोकर 206 रन पर सिमट गई। उत्तराखंड के लिए गौरव नेगी ने 4, प्रशांत ने 3, गौरव चौधरी ने 2 विकेट झटके। उत्तराखंड ने पहली पारी में कप्तान अखिल रावत के शतक की मदद से 256 रन बनाए थे जबकि उड़ीसा की टीम 144 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में उत्तराखंड के अंकित ने 6 विकेट लिए। मैच में नाबाद शतक जताने वाले हल्द्वानी गौलापार निवासी कमल कन्याल हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कमल की उपलब्धि पर एकेडमी कोच निश्चल जोशी, और मनोज भट्ट ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed