{"_id":"5713c85b4f1c1b1d2f10fc12","slug":"haldwani-ramnagar-missing-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी का व्यापारी रामनगर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी का व्यापारी रामनगर से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी का एक व्यापारी रामनगर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। जिससे परिजनों को चिंता सताते लगी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस ने उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। हालांकि व्यापारी गजरौला के एक केएफसी रेस्टोरेंट में खाना खाते समय सीसीटीवी फुटेज में दिखा है।
हल्द्वानी निवासी व्यापारी अजय नागपाल होटल, रिसोर्टों में कैटरिंग का काम भी करते हैं। शनिवार की रात वह कैटरिंग का काम देखने के लिये एक रिसोर्ट में आये थे। जहां से रात को ही वह रामनगर के खताड़ी निवासी आदिल हुसैन की इनोवा कार बुक कर हल्द्वानी को रवाना हो गये। यहां एक बगीचे में स्थित रिसोर्ट के कर्मचारियों से उन्होंने पैसे लिये और फिर दिल्ली के लिये निकल गये। चालक ने बताया देर रात गजरौला के केएफसी रेस्टोरेंट में उसने नागपाल के साथ भोजन किया। बाद में वह किराया लेकर वापस आ गया।
रात्रि डेढ़ बजे अजय नागपाल के परिजनों ने उन्हें फोन किया तो फोन नहीं लग रहा था। जिससे चिंता बढ़ने लगी। सुबह होते ही परिजन रामनगर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस इनोवा चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई। चालक ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। पुलिस परिजनों को साथ लेकर गजरौला पहुंची तो एक रेस्टोरेंट में उनके खाना खाने के फुटेज मिले। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया घटना को देखकर ऐसा लगता है कि व्यापारी अपनी मर्जी से गये हैं। फिर भी पुलिस टीम उनकी दिल्ली में स्थानीय पुलिस की मदद से खोज कर रही है। उधर, लापता व्यापारी नागपाल की पत्नी कोतवाली पहुंचते ही अपने रिश्तेदारों के गले मिल रोने लगी। जिन्हें परिजन सांत्वना देते रहे।