फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Transport department action intensified after Marchula accident

Haldwani: एक्शन में विभाग...नौ वाहन सीज और 98 का चालान, मरचूला हादसे के बाद पुलिस और परिवहन की कार्रवाई तेज

Tue, 12 Nov 2024 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:36 AM IST
सार

मरचूला हादसे के बाद से परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तीन टीमों ने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Haldwani News: Transport department action intensified after Marchula accident
वाहनों की चेकिंग करती परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग ने सोमवार को तीन टीमें बनाकर कालाढूंगी, कोटाबाग, भीमताल, लालकुआं, रामनगर मार्ग पर यातायात नियम रौंदकर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 57 वाहनों पर चालानी कार्रवाई और छह वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान पानी की टंकी लेकर जा रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मरचूला हादसे के बाद से परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। परिवहन कर अधिकारी अशोक डिमरी ने हल्द्वानी, कालाढूंगी, कोटाबाग, बैलपड़ाव, रामनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जगदीश चंद्र ने रामनगर, मोहन, मरचूला और एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र ने हल्द्वानी, भीमताल और लालकुआं मार्ग पर चेकिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान नियमविरुद्ध संचालन, परमिट शर्तों का उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस, हेलमेट, सीट बेल्ट, भार वाहन में सवारियों का परिवहन आदि अभियोग शामिल रहे। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. गुरदेव सिंह ने कहा कि सभी वाहन नियमानुसार ही चलेंगे। प्रवर्तन की कार्रवाई नियमित रूप से चलेगी। उधर, नैनीताल पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार से एक्शन में आई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 31 ओवरलोड वाहनों के चालान किए और तीन वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अभिनव कुमार के आदेश पर नैनीताल पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने ओवरलोडिंग में आठ बसों और 23 कारों का चालान किया। इसके अलावा टैक्सी समेत तीन वाहनों को सीज कर दिया है।


एसपी यातायात हरबंश सिंह ने बताया कि सभी थाना-चौकियों को निर्देशित किया गया है कि निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की गंभीरता से चेकिंग की जाए। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। सोमवार को भी दस से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट समेत बिना कागजात के वाहनों चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed