{"_id":"68a4e34c280318339409d4df","slug":"gst-team-raided-business-was-being-done-without-paying-tax-nainital-news-c-8-1-hld1010-620664-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जीएसटी टीम ने छापा मारा, बिना टैक्स जमा कर रहे थे कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जीएसटी टीम ने छापा मारा, बिना टैक्स जमा कर रहे थे कारोबार
Wed, 20 Aug 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल, भवाली और घोड़ाखाल में जीएसटी टीम के छापा मारने से खलबली मच गई। टैक्स जमा न करने पर पांच व्यापारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जीएसटी की टीम ने मंगलवार को नैनीताल भवाली घोड़ाखाल में कई व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापा मारा। इस दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। जीएसटी के अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि टीम ने तल्लीताल बाजार में स्थित अमरजीत ट्रेडर की दुकान में जांच की। फर्म की ओर से टैक्स जमा नहीं किया गया था। व्यापारी की ओर से दो लाख टैक्स भरा गया। भवाली स्थित अधिकारी ट्रेडर ने बीते एक साल से टैक्स जमा नहीं किया था। घोड़ाखाल में केदार धर्मस्थल बैंक्वेट हॉल और वॉकलि रेस्टोरेंट एंड गेस्ट हाउस बिना जीएसटी पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। इन व्यापारियों को पंजीकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं गोलू देव सेवा समिति व भजगोविंद बैंक्वेट हॉल 2017 से 2020 तक रजिस्टर्ड थे। इनकी ओर से उक्त समयावधि में टैक्स दाखिल नहीं किया गया। फर्म स्वामियों को टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। संवाद