{"_id":"68d6f467f89fe6207d03ee04","slug":"gram-sabha-should-get-the-right-to-pass-the-map-nainital-news-c-238-1-shld1023-118885-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नक्शा पास करने का अधिकार ग्राम सभा को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नक्शा पास करने का अधिकार ग्राम सभा को मिले
Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती होटल में शुक्रवार को न्याय पंचायत खुर्पाताल व ज्योलीकोट के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र को विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर करने की मांग उठाई गई। कहा ग्रामीण इलाकों में नक़्शा पास करने के लिए ग्राम सभा को अधिकार मिलना चाहिए। तय हुआ कि मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी।
खुर्पाताल की ग्राम प्रधान हंसी नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत की बैठक में गांव की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। राज्य आंदोलनकारी डॉ. सुरेश डालाकोटी ने कहा कि पंचायत एक्ट में ग्राम प्रधान को जो अधिकार मिले हैं, उनका पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए। प्रधान शेखर भट्ट ने क्षेत्र में मौन पालन शुरू कर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। कहा सरकार की ओर से 80 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडेय ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए हर पहल के लिए तैयार हैं। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रेमा महरा, ग्राम प्रधान दीपा कोटलिया, ग्राम प्रधान कीर्ति आर्या, ग्राम प्रधान हिमांशु बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रेमा बर्गली, ग्राम प्रधान बीना जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य पालम जीना, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।