{"_id":"647b99dd5e88791ea309c229","slug":"governor-kainchi-dham-darshan-nainital-news-c-8-1-158536-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलौकिक शक्ति का केंद्र है कैंची मंदिर : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलौकिक शक्ति का केंद्र है कैंची मंदिर : राज्यपाल
Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की ओर से स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केंद्र है। यहां देश-विदेश से हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियाें को लेकर जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, बिनोद जोशी, प्रदीप साह भय्यू आदि मौजूद रहे।