फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government work

सरक-सरक कर हो रहा सरकारी काम

Thu, 05 Oct 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 05 Oct 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government work
ज्योलीकोट में ब्रेवरी पुल का निरीक्षण करते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

बीती 25 सितंबर को गैस वाहन हादसे के बाद से बंद ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग एनएच के जल्दी खुलने के आसार नहीं हैं। अलबत्ता आईआईटी रुड़की से आए  विशेषज्ञ प्रो. संजय किरमानी ने बुधवार को उक्त पुल का जायजा लिया और एक हफ्ते में इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही। यानी पुल कब खुलेगा यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन


 25 सितंबर को वीरभट्टी पुल को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लगने के बाद एहतियातन आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। इससे 18 किमी ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग मार्ग के आसपास समेत अन्य लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन ग्राम सभाओं के लोगों की तो जिंदगी तो बेपटरी हो गई है। स्कूली छात्र-छात्राओं सहित दुकानदार और नौकरीपेशा लोग परेशान हैं। दस दिनों बाद बुधवार को शाम चार बजे आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ प्रो. संजय किरमानी वीरभट्टी पुल के निरीक्षण को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार, सहायक अभियंता के एस मेहता और अवर अभियंता दीपिका टम्टा भी थे। इस दौरान प्रो. किरमानी ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से और आधार का निरीक्षण किया। एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि किरमानी से हुई वार्ता के अनुसार फिलहाल अभी पुल को खोलने की स्थिति नहीं है।

विशेषज्ञ किरमानी ने एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देने और अपने अधीनस्थ इंजीनियरों को पुल की विस्तृत जांच के लिए भेजने की बात कही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्लेटों की मरम्मत की जरूरत बताई है। 

 फिलहाल पिछले दस दिनों से यातायात सुचारु होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है।

उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने पुल खोलने की जा रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि विधायक संजीव आर्या और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से लोगों को परेशानी को देखते इस इलाके में आंतरिक स्तर पर बस चलाने के वार्ता की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed