फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government of India may stop old age pension if bank accounts are not linked

Nainital News: बैंक खाते लिंक नहीं होने पर भारत सरकार बंद कर सकती है वृद्धावस्था पेंशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Government of India may stop old age pension if bank accounts are not linked
हल्द्वानी। केंद्र सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले 14050 लोगों के आधार कार्ड बैंक से लिंक करने और मोबाइल नंबर अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर पेंशन सुविधा बंद करने की चेतावनी दी है। अब जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों की सूची ब्लॉक भेजते हुए सभी अधिकारियों से उसे अपडेट करने को कहा है।
विज्ञापन



नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 13821 और शहरी इलाकों से 230 लोगों को केंद्र सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इन लाभार्थियों को 1500 रुपये मासिक दिया जाता है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का बैंक अकाउंट से आधार और मोबाइल नंबर अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर भविष्य में पेंशन की धनराशि रोकने की चेतावनी दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि सात दिन के अंदर सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद पेंशनधारकों के मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे और बैंक खातों से आधार कार्ड भी लिंक कराने के लिए कहा है। इसकी सूची ब्लॉक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed