फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government must provide full details of power purchase from Adani: Arya

अडाणी से बिजली खरीद का पूरा हिसाब दे सरकार : आर्य

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Government must provide full details of power purchase from Adani: Arya
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार के अडाणी पावर से 25 वर्षों तक 1,320 मेगावाट बिजली खरीदने के कैबिनेट के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नदियां, जल और प्राकृतिक संसाधन प्रदेश की जनता की धरोहर हैं। ऐसे में राज्य को इतने लंबे समय के लिए निजी कंपनी से कोयला आधारित बिजली खरीदने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में आर्य ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि अडाणी पावर से 5.746 रुपया प्रति यूनिट की दर पर 25 वर्षों के लिए बिजली खरीदने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया गया। 25 वर्षों में इस समझौते की अनुमानित कुल वित्तीय लागत कितनी होगी। प्रति यूनिट की दर में कौन-कौन से शुल्क और समायोजन शामिल हैं। क्या भविष्य में इस दर में वृद्धि या अन्य वित्तीय भार की संभावना है। कहा कि यह सामान्य प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर आर्थिक असर डालने वाला फैसला है। सरकार को करार की शर्तों और इससे राज्य पर पड़ने वाले वित्तीय भार की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के पास देश को ऊर्जा देने की क्षमता है, फिर भी प्रदेश को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है। धामी सरकार को जनता को पूरा हिसाब देना चाहिए ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed