फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government is pushing youth towards liquor: Indira

युवाओं को शराब की ओर धकेल रही है सरकार : इंदिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government is pushing youth towards liquor: Indira
आगामी 26 तारीख को हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली लालटेन यात्रा को लेकर पत्रकार वा
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने त्रिवेंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस 26 फरवरी को भाजपा सरकार के तीन वर्षों के विकास को दिन के उजाले में लालटेन की रोशनी में खोजेगी। इस दौरान पदयात्रा में भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ का नारा बुलंद किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में शराब सस्ती करके सरकार युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलना चाहती है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में इंदिरा हृदयेश कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पेयजल और सीवरेज लाइन को डालने के लिए तोड़ी गई सड़कों को ठीक करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। बसों का किराया, रसोई गैस, दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल और दालों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आम जरूरत की चीजों में बढ़ती महंगाई को दरकिनार कर सरकार ने प्रदेश में शराब सस्ती कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण प्रदेश की जनता के लिए अभिशाप बन गया है। प्राधिकरण के अनुचित मानक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के छोटे बड़े किसानों एवं व्यापारियों सहित आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। सरकार ने नई नियुक्तियों के लिए तीन वर्षों से कोई विज्ञप्ति नहीं निकाली और जब विज्ञप्ति निकाली गई तो उसमें भी पेपर लीक होने की खबरों से नियुक्तियोें पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में स्वीकृत सभी विकास कार्यों पर भाजपा सरकार की ओर से अनुचित ढंग से रोक लगाई जा रही है। तीन वर्ष बाद भी आईएसबीटी का काम शुरू नहीं हो सका है। कांग्रेस सरकार में बने अंतरराष्ट्रीय स्टेडिमय में अभी तक सरकार किसी भी खेल का आयोजन नहीं करा सकी है। रिंग रोड के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी मगर आज तक रिंग रोड के लिए एक भी पैसा नहीं मिला है। स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी भी किसी को नहीं दी गई है।
कहा कि खेल सचिव ने मार्च में स्टेडियम का चार्ज लेने की बात कही है। स्टेडियम का अगर चार्ज नहीं लिया जाता है तो जनता का 250 करोड़ रुपये बर्बाद हो जाएगा। डॉ. हृदयेश ने कहा कि 26 फरवरी को एमबी इंटर कालेज के मैदान से रामलीला मैदान तक की पदयात्रा मेें भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ का नारा बुलंद किया जाएगा। पदयात्रा के लिए सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही लालटेन के रूप में सौ एलईडी लालटेन मंगाई गई हैं। उन्होंने दावा कि पदयात्रा में 15 से 20 हजार लोग होंगे।

प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ सीएम ने तीन वर्ष में नहीं की बैठक
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने कभी प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ बैठक नहीं की। सीएम ने वादा किया था कि सभी विधायकों की विधानसभा में दस करोड़ की सड़कें स्वीकृत की जाएंगी, मगर कांग्रेस विधायकों की विधानसभाओं को विकास से वंचित रखा जा रहा है। आज तक सड़कों के लिए दस करोड़ स्वीकृत नहीं हुए हैं। कहा कि निर्भया कोष का फंड आज तक सरकार खर्च नहीं कर पाई है। आयुष्मान योजना भी फ्लाप शो साबित हुई। दावा किया कि प्रदेश में अगर एक मरीज ऐसा मिले की पांच लाख रुपये उसको इलाज के लिए मिले हों तो वह माफी मांगने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed