{"_id":"681a7c8e825693ba3f0c6760","slug":"government-bear-treatment-injured-patrani-accident-haldwani-news-c-8-1-hld1029-558308-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरानी हादसे के घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरानी हादसे के घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी : भट्ट
Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को यहां सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जाना। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि दुर्घटना में घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों को बेहतर इलाज देने के भी निर्देश दिए। सोमवार को पटरानी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा वाहन खाई में गिर गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को सांसद भट्ट ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने भर्ती घायलों एवं परिजनों से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और दवा आदि के बारे में जानकारी ली। भट्ट ने घायलों के इलाज के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, साकेत अग्रवाल, डाॅ. जीएस तितियाल, एसडीएम राहुल साह व एसटीएच के जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन