{"_id":"65231840c73bce573f03f224","slug":"got-water-when-we-demonstrated-nainital-news-c-238-1-ntl1002-39-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ग्रामीणों ने जब प्रदर्शन किया तब मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ग्रामीणों ने जब प्रदर्शन किया तब मिला पानी
Mon, 09 Oct 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
ज्योलीकोट में पानी की लाइन देखते ग्रामीण। संवाद
ज्योलीकोट (नैनीताल)। बीते एक माह से ज्योलीकोट में पानी की किल्लत और विभागीय अधिकारियों के कोरे आश्वासन से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद रविवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई। ग्रामीणों का आरोप है यहां हर घर जल- हर घर नल योजना के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
ज्योलीकोट के बड़े इलाके में लगभग एक महीने से पेयजल का संकट बना हुआ था। शिकायत पर अधिकारी टाल मटोल करते अथवा कोरे आश्वासन दे रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। पुरानी पेयजल और निर्माणाधीन योजनाओं का स्वयं निरीक्षण किया तो पाया कि यहां जो लाइन बिछाई गई है वो मानकों के विपरीत है। मानकों के तहत पेयजल लाइन जमीन में दो फीट गहराई में डाली जानी चाहिए, लेकिन यहां लाइन कई जगह खुली पड़ी है। जो विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान है। ग्रामीणों की इस शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान डाॅ. ललित जोशी, खुशाली राम, हेमन्त बोरा, संजय पांडे, गोविंद बर्गली, विरेंद्र जोशी, पुष्कर जोशी, पूरन, उमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
कोट
क्षेत्र की पुरानी लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी, जिस कारण आपूर्ति बाधित थी जिसे सुचारु कर दिया गया है। नई योजना में मानकों का अनुपालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
-रवि पाठक, सहायक अभियंता