{"_id":"576979114f1c1bdf7db48173","slug":"good-yoga-and-coincidentally-made-people-joined","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा योग, बना संयोग और जुड़ गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा योग, बना संयोग और जुड़ गए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह ही जिला मुख्यालय समेत सभी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के लोगों ने योग के विभिन्न आसन किए। लोगों को बताया गया कि योग से व्यक्ति निरोग रहता है और मन शांत होता है।
जिले भर में ऐसा अच्छा योग और संजोग बना कि इस मौके पर लोग जुड़ते चले गए। जिले के नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, ओखलकांडा, धारी, लालकुआं, हल्दूचौड़, रामनगर, कालाढूंगी, पतलोट, गरमपानी, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, चोरगलिया, भवाली, ज्योलीकोट, बिंदुखत्ता समेत सभी स्थानों पर सुबह से ही लोग जगह-जगह जुटे और योग की विभिन्न क्रियाओं को करने में मशगूल हो गए।
बदलते परिवेश में दिनचर्या में शामिल करें योग को: सरिता
नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय, नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से जीजीआईसी में में मुख्य योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव सरिता आर्या ने कहा कि योग शरीर के साथ ही मन के लिए भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि एडीएम आरडी पालीवाल ने कहा कि वर्तमान भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक मुन्नी टोलिया ने दैनिक जीवन मेें योग के महत्व के बारे में बताया। शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा, सीईओ रघुनाथ लाल आर्य, ईई इंद्र लाल, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी, आर्ट आफ लिविंग की योग प्रशिक्षक रेशमा टंडन, ज्योति सिंह, मंजू, अनिता, मीनाक्षी साह, खडक सिंह, विद्यार्थियों ने भाग लिया। एनएसएस से जुड़े स्कूली बच्चों को योग के गुर सिखाए गए।