फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Good times will return for the English clock... it will tell the time in Nainital once again.

Nainital News: इंग्लैंड की घड़ी का अच्छा समय लौटेगा... नैनीताल में फिर बताएगी समय

Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Good times will return for the English clock... it will tell the time in Nainital once again.
नैनीताल। नगर के पालिका भवन में लगी ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक घड़ी का अच्छा समय लौटने वाला है। लंबे समय से बंद पड़ी इंग्लैंड की यह धरोहर जल्द ही एक नए और आधुनिक अवतार में नजर आएगी। पालिका प्रशासन इस ऐतिहासिक घड़ी को डिजिटल रूप में बदलेगा। इससे सरोवर नगरी के लोगों को इतिहास और आधुनिकता के संगम से समय का अहसास होगा।
विज्ञापन

देश की आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में नगरपालिका ने इंग्लैंड से चार बड़ी टावर क्लॉक मंगवाई थीं। दशकों तक स्थानीय लोग और पर्यटक इन घड़ियों से समय देखते थे। इस जटिल मैकेनिकल घड़ी को चालू रखने का हुनर नगर में एकमात्र कारीगर बच्चन के पास था। उनके निधन के बाद दूसरा हुनरमंद कारीगर नहीं मिला। मैकेनिक न मिलने के कारण पिछले चार वर्षों से ये घड़ियां पूरी तरह बंद पड़ी थीं। देखरेख के अभाव में इसके अंदरूनी गियर (रोल) भी घिस चुके थे।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक धरोहर को हमेशा के लिए बंद होने से बचाने के लिए नगर पालिका ने इसे डिजिटल तकनीक से अपग्रेड करने का फैसला लिया है। नई योजना के तहत क्लॉक टावर के चारों हिस्सों में लगभग 80 हजार प्रति घड़ी की लागत से चार शानदार डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
क्लॉक टावर शहर की एक ऐतिहासिक धरोहर है। वर्तमान में इसके मुख्य पुर्जे घिस चुके हैं और पुरानी तकनीक को ठीक करने वाले कारीगर उपलब्ध नहीं हैं। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे ऐसे ही बंद नहीं छोड़ा जा सकता। हम इसे डिजिटल तकनीक से अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं ताकि यह सुचारु रूप से चल सके और शहर की खूबसूरती बनी रहे।
- रोहिताश शर्मा, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed