फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IGNOU: Golden opportunity to do MBA without entrance exam

IGNOU: बिना प्रवेश परीक्षा एमबीए करने का सुनहरा मौका, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 26 Sep 2022 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इस कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो और अधिकतम चार वर्ष है। यह प्रोग्राम पांच स्ट्रीम में होगा।

विज्ञापन
IGNOU: Golden opportunity to do MBA without entrance exam
IGNOU - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए प्रोग्राम को पूरी तरह से पुनर्गठित कर दिया गया है। एमबीए में अब बिना प्रवेश परीक्षा के प्रवेश मिलेगा। अब एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी। प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी में 50 और आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री मान्य होगी।

विज्ञापन


इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इस कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो और अधिकतम चार वर्ष है। यह प्रोग्राम पांच स्ट्रीम में होगा। इसमें मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, संचालन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन और सेवा प्रबंधन शामिल हैं। प्रोग्राम डिस्टेंस और ऑनलाइन दोनों ही मोड में उपलब्ध है।
विज्ञापन


प्रोग्राम में कुल चार सेमेस्टर हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में सात कोर्स हैं। कुल क्रेडिट 116 हैं। प्रोग्राम फीस 15,500 रुपये प्रति सेमेस्टर है। एमबीए करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है। बताया कि इग्नू में नए दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। https://ignouadmission.samarth.edu.in/ से प्रवेश लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून और दूरभाष नंबर 0135- 2789200 पर संपर्क करे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed