{"_id":"6519d7a231b0ec46780c7b74","slug":"girl-attacked-with-knife-in-betalghat-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1339-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेतालघाट में युवती पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेतालघाट में युवती पर चाकू से हमला
Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट में घायल युवती। संवाद
बेतालघाट (नैनीताल)। बाजार से रविवार शाम छह बजे घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। गले में चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवती का उपचार किया। पुलिस ने फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम बेतालघाट बाजार से घघरेती गांव निवासी बबिता रजवार (19) दो अन्य सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से बबिता के गले पर चाकू से वार कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में उसके हाथ में भी चाकू लग गया। इसके बाद आरोपी भाग गया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवती को चाकू किसने और क्यों मारा इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी की खोजबीन की जा रही है।