{"_id":"67575be894eb7ced240083c7","slug":"get-the-construction-work-of-academic-block-done-with-quality-vice-chancellor-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-105914-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ कराएं अकादमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ कराएं अकादमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य : कुलपति
Tue, 10 Dec 2024 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने सोमवार को भीमताल परिसर में आयोजित परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति ने परिसर में बनाई जा रही फार्मेसी प्रयोगशाला के साथ सोनगांव में निर्माणाधीन अकादमिक ब्लॉक का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने परिसर प्रशासन को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कुलपति के निर्देश पर निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए परिसर निदेशक प्रो. एलके सिंह की अध्यक्षता में संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो. कुमुद उपाध्याय, सहायक अभियंता संजय पंत और फार्मेसी विभाग के डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला की सदस्यता में मॉनिटरिंग कमेटी के गठन का आदेश कुलसचिव की ओर से जारी किया गया। वहां परिसर निदेशक प्रो. एलके सिंह, संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. अमित जोशी, प्रो. अर्चना नेगी साह आदि थे। संवाद