फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   gas crisis in haldwani

ठेकेदार हटा पर नहीं सुधरी व्यवस्था

Tue, 20 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी Updated Tue, 20 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
gas crisis in haldwani

ठेकेदार हटने के बाद भी गैस वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। दो माह से गैस सिलेंडर के लिए परेशान लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर दो वाहनों को रोक लिया, जबकि लामाचौड़ में लोगों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन

टनकपुर रोड पर पिछले डेढ़ माह से गैस आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। सोमवार को भाजपा नेता मजहर नईम नवाब के नेतृत्व में लोगों ने गैस वाहन को रोक लिया और सिलेंडर देने की मांग की। सौ से अधिक उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली थी। वाहन रोकने की सूचना मिलते ही हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे और लोगों को गैस सिलेंडर बंटवाए।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर लगभग तीन बजे मानस विहार (नारायण नगर) कुसुमखेड़ा में पिछले दो माह से गैस न मिलने पर महिलाओं ने वाहन को रोक लिया। महिलाएं सिलेंडर नहीं मिलने तक वाहन न छोड़ने की जिद पर अड़ गईं। आनंद विहार, जगदीश विहार और गोविंदपुरम में भी लोग गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और मंगलवार को आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाओं ने वाहन को छोड़ा। इस दौरान नाजिम, सुदामा जायसवाल, मो. आसिफ, इकरार, राजेंद्र सुयाल, तारा देवी, हेमा तिवारी, दीपा देउपा, लक्ष्मी देवी, तुलसी मिश्रा, मोहन चंद जोशी, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा, अनीता पांडे, विमला पलड़िया, नंदन सिंह देउपा, पार्वती देवी, मंजू सुयाल, लक्ष्मी देवी, जगदीश डंगवाल, सुरेश बिष्ट आदि थे।
लामाचौड़ में भी एक माह से गैस न मिलने के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी। गैस वाहन के आठ सिलेंडर लेकर पहुंचने पर उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने सभी को गैस सिलेंडर देने की मांग की। इस दौरान बहादुर लाल वर्मा, नवीन बिष्ट, जगदीश पलड़िया, तारा सिंह बिष्ट, जेसी जोशी, शंकर दत्त जोशी, राजू मेहरा आदि थे।

त्रिलोक नगर, दो नहरिया में पिछले 25 दिनों से गैस वितरण न होने से लोगों में रोष है। उपभोक्ताओं की बुकिंग पर्चियां रद्द हो गई हैं। नई बुकिंग के बाद भी गैस वितरण नहीं होने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed