फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage will arise

गांवों में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

Sun, 24 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 24 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Garbage will arise

देहाती हल्द्वानी के दिन बहुरने वाले हैं। गांवों में अब गंदगी के ढेर नहीं दिखेंगे। तृतीय राज्य वित्त आयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत नैनीताल जिले को 25 लाख की धनराशि जारी हो गई है। इससे ग्रामीण इलाकों में सफाई जागरूकता अभियान चलेगा। डोर टू डोर कूड़ा उठवाया जाएगा और प्रति परिवार से बतौर यूजर चार्ज 40 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन


हल्द्वानी में कूड़ा सबसे बड़ी मुसीबत है। नगर निगम क्षेत्र में कभी कभार सफाई हो जाती है, लेकिन गांवों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गांवों के चौराहों और सड़कों कि किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। नहरें और नालियां कूड़े से बंद होने से पानी सड़कों पर फैलता है। राज्य वित्त आयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत मिलने वाले बजट से गांवों की सफाई होगी। आयोग से आगामी चार सालों तक बजट मिलेगा। पहले साल हल्द्वानी क्षेत्र में तीन हजार परिवारों से इसकी शुरुआत होगी। चयनित गांवों में डोर टू डोर कूडे़ उठवाया जाएगा और प्रति परिवार से चालीस रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज लिए जाएंगे।
विज्ञापन


26 मई से होगी शुरुआत
योजना की शुरुआत 26 मई को तल्ली बमोरी बंदोबस्ती से होगा। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश इसकी शुरुआत करेंगी।

ग्रामीण इलाकों में अभी तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नैनीताल उत्तराखंड की पहली जिला पंचायत है जहां ग्रामीण इलाकों में कूड़ा प्रबंधन की पहल होने जा रही है। जन सहयोग के बगैर यह काम संभव नहीं है। - सुमित्रा प्रसाद, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed