फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage recycling plant will be built in Bhawali

Nainital News: भवाली में बनेगा कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट

Thu, 29 Feb 2024 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Garbage recycling plant will be built in Bhawali
भवाली में कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट के लिए तैयार किया जा रहा स्थल
नैनीताल। नगर की कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट योजना भवाली पालिका की सकारात्मक पहल से शुरू होने जा रही है। दोनों पालिकाओं की सहमति के बाद नैनीताल पालिका ने कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट की स्थापना और क्षेत्र के विकास के लिए 35 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार कर लिया है। अमर उजाला ने इस साल तीन जनवरी को रीसाइक्लिंग प्लांट के लिए नहीं मिल रही जमीन शीर्षक से यह मामला उठाया था।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर के नैनो साइंस विभाग के कई वर्षों के शोध के बाद निष्प्रयोज्य प्लास्टिक से ग्राफीन निर्माण की पहल हुई। करीब तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका और कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के नैनो साइंस विभाग की ओर से पालिका परिक्षेत्र में रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने की पहल हुई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व संबंधित मशीनें भी नगर में पहुंच गई। प्रोजेक्ट के लिए मशीन आने के बावजूद जमीन न मिलने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। निवर्तमान भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की पहल के बाद इसे भवाली में स्थापित करना तय हुआ। उनकी पहल पर यहां सेनिटोयिरम से लगभग 600 मीटर आबादी क्षेत्र से दूर जमीन उपलब्ध कराकर आवश्यक कटान कर इसे आंशिक विकसित भी किया है। क्षेत्र के सर्वे के बाद नैनीताल पालिका की ओर से 34 लाख 980 रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। इससे वहां क्षेत्र विकास के साथ ही पाइरोलिसिस और ट्रोमल प्लांट के लिए शेड भी बनाए जाने हैं। एक दो दिन में इसकी निविदा कराई जाएगी।
विज्ञापन




भवाली पालिका की बढ़ेगी आय

कूड़ा रीसाइक्लिंग से मिलने वाले ग्राफीन से पालिका को नियमित आय होगी। इस आय को नैनीताल पालिका व भवाली पालिका के बीच 60:40 के अनुपात में बांटने पर भी विचार किया जा रहा है। यहां नैनीताल, भवाली के साथ ही कैंची, रामगढ़ और इससे लगे क्षेत्र के कूडे़ को भी निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि भवाली पालिका ने पूर्व में नगर के लिए बनाए गए प्लांट के पास ही भूमि का चयन कर नैनीताल पालिका से वार्ता की। उन्होंने भवाली समेत आसपास के क्षेत्रों को कूड़ामुक्त करने और भवाली पालिका की नियमित आय के क्रम में यह कवायद की है।




ईओ राहुल आनंद ने बताया कि नैनीताल में भूमि उपलब्ध न होने पर भवाली में पहल की गई। कूड़ा रीसाइकिल प्लांट शुरू होने के बाद नैनीताल पालिका के कूड़ा वाहन पर खर्च होने वाली धनराशि लगभग एक तिहाई हो जाएगी। अनुबंध के क्रम में पालिका को आय भी होगी। शीघ्र ही निविदा कराकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। फिर मशीनें स्थापित कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed