{"_id":"65f8a495132d7ee0630fcaf7","slug":"garbage-piled-up-in-metropole-area-nainital-news-c-238-1-shld1020-103850-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मेट्रोपोल क्षेत्र में लगा कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मेट्रोपोल क्षेत्र में लगा कूड़े का अंबार
Tue, 19 Mar 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के कूड़ा वाहनों के खराब होने से हफ्ते भर में ही मेट्रोपोल क्षेत्र में कूड़े का ढेर लग गया है। पालिका ने आंतरिक मार्गों के कूड़ेदानों को खाली तो कर दिया है लेकिन मेट्रोपोल क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ बन गया है। इससे आस-पास रहने वाले लोगों के साथ ही राहगीरों का भी दुर्गंध से बुरा हाल है। वहीं बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
सप्ताह पूर्व नगर पालिका के आठ कूड़ा वाहन खराब पड़े थे जिस कारण छह दिनों तक शहर के मार्गों में लगे कूड़ेदान कूड़े से पटे रहे। दो दिन पूर्व नगर पालिका ने कुछ वाहनों को ठीक करवाने के साथ ही कर्मचारियों से कूड़ेदानों को खाली कराया। शहर से निकला कूड़ा मेट्रोपोल क्षेत्र में डंप कर दिया गया जहां अब कूड़े का अंबार लग गया है। क्षेत्रवासियों ने कूड़े को उठवाने की मांग की है। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि सभी वाहन ठीक होकर आ चुके हैं। जल्द ही डंप किए गए कूड़े को हटवाया जाएगा।